June 3, 2023

देहरादून। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा धांधली के सरगना हाकम सिंह रावत सहित की छह आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। एसटीएफ ने आरोपियों के संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। विदित है कि एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सरगना हाकम सिंह सहित 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

इसके बाद एसटीएफ की ओर से हाकम सिंह सहित आठ आरोपियों की संपत्ति का आकलन कर रिपोर्टर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिलाधिकारी ने हाकम सिंह सहित छह आरोपियों की 17,85,70,181 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।

 

इन आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त

आरोपी                     संपति
हाकम सिंह             5,83,39,913
अंकित रमोला          40,70,787
चंदन सिंह मनराल   10,57,88,708
जयजीत दास           51,42,189
मनोज जोशी           11,87,863
दीपक शर्मा            40,40,721
(राशि रुपये में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *