May 19, 2024

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। अर्जुन राम मेघवाल बने नए केद्रीय कानून मंत्री। किरेन रिजिजू की जगह लेंगे। मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा, कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। किरेन रिजिजू को अर्थ साइंस मंत्रालय सौंपा गया है। अभी मेघवाल संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। रिजिजू को रविशंकर प्रसाद के स्थान पर जुलाई 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *