

देहरादूनः उत्तराखंड में आईएफएस यानी भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारियों को लेकर आखिरकार शासन ने तबादला सूची जारी कर दी है. शासन की तरफ से जारी हुई सूची में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर के आईएफएस अधिकारियों के जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है.
सरकार ने मंगलवार देर रात 37 आईएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। डॉ. समीर सिन्हा को प्रभारी प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है। वहीं, पीके पात्रो को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उप सचिव, वन सत्यप्रकाश सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) डॉ. धनंजय मोहन को वन निगम का एमडी बनाया गया है।
उप वन संरक्षक मयंक शेखर झा को डीएफओ हरिद्वार, कहकशां नसीम को उप वन संरक्षक मूल्यांकन व आईटी,अमित कंवर डीएफओ नरेंद्रनगर, वैभव कुमार को डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी, दिनकर तिवारी को डीएफओ लैंसडौन, दीपक सिंह डीएफओ नियोजन मुख्यालय, कुंदन कुमार को डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर,आसुतोष सिंह डीएफओ मसूरी, बलवंत शाही डीएफओ उप वन संरक्षक वन वर्धनीक,अभिमन्यु को डीएफओ रुद्रप्रयाग, बीडी सिंह उप निदेशक राजाजी पार्क, चंद्र शेखर जोशी को डीएफओ नैनीताल, जीवन मोहन को डीएफओ रामनगर, बीबी मर्तोलिया को उप वन संरक्षक जायका, टीएस बीजुलाल और डॉ. अभिलाषा सिंह को मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं देहरादून जू निदेशक का प्रभार डीएफओ देहरादून नीतीश मणि त्रिपाठी को दिया गया है।