May 7, 2024

‘इंडिया’ या ‘एनडीए’.. 2024 में कौन? इस सवाल का जवाब अपने पक्ष में पाने के लिए देश के सियासी दलों को अभी कई पड़ाव पार करने हैं। जिसमें इसी साल होने वाले राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम राज्यों के चुनाव शामिल हैं। लेकिन उससे भी पहले देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव ये बताएंगे कि किस दल की तैयारी कितनी है।

त्रिपुरा की दो और केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर 5 सितंबर यानी मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। इसके नतीजे 8 सितंबर को आएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं:

घोसी (उत्तर प्रदेश)

डुमरी (झारखंड)

पुथुपल्ली (केरल)

बॉक्सनगर(त्रिपुरा)

धनपुर(त्रिपुरा)

धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल)

बागेश्वर (उत्तराखंड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *